प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- वैशपुर। मानधाता थाना क्षेत्र के सराय सुजान निवासी मयंक मौर्या ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को अपनी राशन की दुकान पर राशन वितरण कर रहा था। तभी गांव के दो दबंग आए और उसके सिर पर मुक्का मारते हुए मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया। राशन वितरण कर रजिस्टर फाड़ दिया और ई-पास मशीन को फेंक दिया। लोगों को इकट्ठा होते देख हत्या की धमकी देते भाग निकले। आरोपी कोटे के चुनाव के बाद से रंजिश रखते हैं। एसओ मानधाता अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.