दबंगों ने कुल्हाड़ी से काट डाले युवक के दोनों पैर और एक हाथ
महोबा, जुलाई 15 -- महोबा। पुरानी रंजिश में दबंगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसके दोनों पैर और एक हाथ काट डाला। युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कोतवाली पुलिस को छानबीन कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि समद नगर निवासी राजा बाबू का 28 वर्षीय पुत्र विक्की सिंह मंगलवार को देर शाम घर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास घात लगाए बैठे दबंग ने रास्ता रोककर गाली गलौज की। विरोध करने पर उसने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से युवक के दोनों पैर और एक हाथ काट डाला। सिर पर भी गंभीर चोटें ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.