बरेली, मई 1 -- फतेहगंज पूर्वी। जमीन की पैमाइश करा रहे किसान को दबंगों ने पीट दिया। किसान की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डगरोली में लेखपाल एवं कानूनगो गांव के चरण सिंह के खेत में पैमाइश कर रहे थे। गांव के कप्तान, प्रदीप सिंह, लविश डगरोली ने आपत्ति करते हुए चरण सिंह से गाली-गलौज की। विरोध पर दबंगों ने चरण सिंह के सिर पर फावड़े से वार किया, उन्हें गंभीर चोट आईं। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक का गला दबाने का प्रयास यह भी पढ़ें- जमीन कब्जे के विरोध पर कर्मचारी पर जानलेवा हमला, छह नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.