मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- बुढ़ाना। गांव हरियाखेड़ा में दो ग्रामीणों ने किसान पर हमलाकर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाखेड़ा निवासी किसान कमल शुगर मिल बुढ़ाना में गन्ना डालने के लिए आ रहा था। गांव हरिया खेडा के ही दो युवक ने किसान पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में किसान के हाथ में फ्रैक्चर आ गया। किसान ने पुलिस को तहरीर देकर हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने किसान को घायल अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...