उरई, मार्च 22 -- जालौन। चार दिन पूर्व रंगबाजी को लेकर पांच युवकों ने युवक का रास्ता रोककर पिटाई कर दी। घायल युवक ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी थी। सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला भवानीराम निवासी साजिद अंसारी ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनका बेटा रिहान अंसारी बीती 18 मार्च को रात्रि करीब 10 बजे तकिया चौराहे से घर लौट रहा था। जब वह झंडा चौराहे से पूर्व एक प्राइवेट चिकित्सालय के पास पहुंचा तो रास्ते में पांच युवकों ने मिलकर उसका रास्ता रोक लिया और रंगबाजी दिखाते हुए गाली, गलौज करने लगे। जब गाली देने से रोका तो सभी ने मिलकर लाठी, डंडे व बेल्ट से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि रात में ही उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने एसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.