गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। पिपराइच थाना क्षेत्र के केवटली खास गांव में पैतृक जमीन पर लगी गेहूं की फसल को जबरन काट ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस की पूर्व चेतावनी के बावजूद दबंगों ने कंबाइन लगाकर फसल कटवा ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित निर्भय त्रिपाठी ने दी शिकायत में बताया कि उनकी पैतृक भूमि आराजी संख्या 335 पर हर साल की तरह इस बार भी गेहूं की फसल बोई गई थी। आरोप है कि गांव बड़हरिया निवासी ओमप्रकाश यादव पहले भी फसल काटने का प्रयास कर चुका था, जिस पर पुलिस ने उसे मना किया था। यह भी पढ़ें- पुलिस ने नहीं की सुनवाई तो कोर्ट के आदेश पर हुई एफआईआर इसके बावजूद 3 अप्रैल की दोपहर ओमप्रकाश यादव अपने सहयोगियों हरिकेश यादव, संजय यादव, अखिले...