कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- चरवा थाने के बड़ी मौली गांव में शनिवार रात रास्ते में मवेशी बांधने के विवाद में दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। ऑटो पर पथराव करते हुए युवती को पीट दिया। घायल ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मौली गांव निवासी अर्जुन पेशे से ऑटो चालक है। शनिवार रात वह ऑटो लेकर घर लौट रहा था। गांव के ही एक युवक के दरवाजे के सामने रास्ते में बंधी बकरी को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात पर युवक अपने परिजनों संग मिलकर गाली-गलौज कर ऑटो पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची अर्जुन की भतीजी राधा को भी दबंगों ने पीटा। ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.