उरई, मार्च 16 -- कुसमिलिया। डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदाबाद में कुछ दबंगों ने ढाबे के बाहर एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। इस घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया है। रविवार रात को डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदाबाद निवासी पीड़ित परिवार ध्रुव पाल सिंह, मूलचंद और सचिन कुमार अपने खेत पर फसल की रखवाली करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ढाबे के बाहर पहले से मौजूद कुछ दबंगों ने उन्हें रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। घटना की वजह के पीछे बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले खाने-पीने के दौरान मामूली कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। इसी बात को लेकर दबंगों ने परिवार के तीनों लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.