मैनपुरी, मई 4 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सुकुरुल्लापुर खेरिया में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। घटना की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना रविवार सुबह 8 बजे की है। राहुल पुत्र सरकार निवासी सुकुरुल्लापुर खेरिया ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के दबंग पड़ोसी उसके घर लाठी डंडे लेकर आए और उसे घेरकर पीटने लगे। शोरगुल होने पर उसकी मां रेखारानी बहन खुशबू और पिता सरकार बचाने आए तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी हमला बोल दिया। उसकी मां के चेहरे पर बका मार दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। बहन की नाक की बाली वहीं गिर पड़ी और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के लोगों ने उसे बचाया। घटना की तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.