बाराबंकी, मार्च 30 -- टिकैतनगर। थाना अंतर्गत ग्राम परसावल में रविवार को कुछ दबंग लोगों ने एक व्यक्ति को मामूली विवाद पर मारपीट कर रस्सी से बांधने का प्रयास किया। लेकिन पीड़ित ने भाग कर जान बचाई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। ग्राम परसावल निवासी छविलाल यादव ने पुलिस को बताया कि उसने अपने खेतों की सुरक्षा के लिए तार के साथ झटका मशीन लगा रखी थी। जिसे बीते दिनों गांव के दो लोग अपने ट्रैक्टर से तार को तोड़ दिया था। जब उसने इस विषय में विपक्षियों से इसका कारण जानना चाहा तो विपक्षी ने विवाद शुरू कर दिया। उसे मारापीटा और रस्सी से बांधने का प्रयास किया। पीड़ित ने बताया कि उसने भाग कर जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.