संतकबीरनगर, दिसम्बर 19 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के कटार मिश्र गांव में दलित बस्ती में लगे खड़न्जे को बीती रात कुछ मनबढ़ो ने उखाड़ दिया। दलित बस्ती के कुछ लोगों द्वारा विरोध करने पर दबंग दलित परिवार को भद्दी-भद्दी जाति सूचक गालियां देते हुए एक दलित को मारपीट कर घायल भी कर दिया। पीड़ित ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को देकर हमलावर दबंगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में थाना क्षेत्र के कटार मिश्र गांव निवासी दलित रामप्रकाश पासवान पुत्र स्व. रामधारी ने बताया कि उसके घर से अशोक गौड़ के घर तक सार्वजनिक रास्ते पर खड़न्जा लगा हुआ है तथा जलनिकासी के लिए पाइप नाली बनी हुई है। बीते 16 दिसम्बर को मरम्मत कार्य कराते हुए ग्राम पंचायत द्वारा सरकारी पाइप नाली को खड़न्जा लगाकर ढंक दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.