कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। काकादेव में गाली-गलौज के विरोध में दबंगों ने सगे भाइयों से मारपीट कर ईंट से प्रहार किया। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई। लोहारन भट्टा निवासी जीतू साहू की तहरीर के मुताबिक रविवार को उनकी पत्नी राधा किसी काम से शास्त्री नगर जा रही थी। तभी रास्ते में ताश खेल आकाश, विकास, मोनू और नोनू से किनारे हट जाने की बात कही। इस पर उन्होंने पत्नी से गाली-गलौज शुरू कर दी। जानकारी पर विराेध करने पहुंचे जीतू व उसके भाई से आरोपितों ने मारपीट कर सिर पर ईंट दे मारी। जिससे वह लहूलुहान हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...