पीलीभीत, मई 9 -- बीसलपुर। आटो पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। पुलिस ने आग लगाने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव कुआडांडा खंजन निवासी रमेश मिश्रा पुत्र राजेंद्र प्रसाद मिश्रा अखौली गांव के बाहर जा रहा था। तभी पांच लोगों ने उसके आटो को रोक लिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। विरोध करने पर आटो की चाबी निकालकर भाग गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये तहरीर के आधार पर आरोपी शिवकुमार सिंह, राजकुमार सिंह, रामनिवास सहित तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- खेत पर बकरी जाने पर दबंगों ने पीटा, रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...