बाराबंकी, दिसम्बर 13 -- देवा शरीफ। थाना व कस्बा देवा में दबंगों ने शुक्रवार की देर शाम बाराबंकी डिपो की अनुबधित बस को ओवर टेक करके रोक लिया। इसके बाद चालक की पिटाई शुरू कर दी। इस घटना से बस यात्रियों में अफरातफरी मच गई। पीड़ित चालक ने थाने में तहरीर दी है। देवा बाराबंकी रोड पर चलने वाली बाराबंकी डिपो की अनुबंधित बस चालक मोहम्मद राशिद शुक्रवार को शाम करीब सात बजे लगभग 60 सवारियों को बस में बैठा कर देवा की तरफ आ रहा था। बस के परिचालक तिवारी ने बताया नहर पुल के पास एक कार चालक ने बस को ओवर टेक कर कार बस के आगे खड़ी कर दी। कार में बैठे तीन चार लोग बस के अंदर घुस आए और चालक को पीटने लगे। मारपीट के दौरान बस यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री बस से उतर कर भागने लगे। छोटे बच्चे व महिलाओं ने दशहत से चीखने लगीं। पुलिस को दी गई सूचना के बाद मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.