दबंगों ने अधेड़ पर कुल्हाड़ी से हमला किया, बहू को पीटा
लखनऊ, जून 25 -- बहरौली मजरा गुमवाखेड़ा गांव में आबादी की जमीन पर कब्जेदारी के विरोध में गांव के ही दबंग दंपति ने रिश्तेदारों संग मिलकर अधेड़ के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। अधेड़ किसान पर कुल्हाड़ी के कई वार कर लहूलुहान कर दिया। बचाने आई बहू को भी हमलावरों ने पीटा। पुलिस ने आरोपी दंपति समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गुमवाखेड़ा गांव निवासी किसान अतुल कुमार की पत्नी प्रीती ने बताया कि उनकी आबादी के बीच जमीन है। इस पर गांव के ही बेचालाल पत्नी व रिश्तेदार गोसाईंगंज के महेशखेड़ा निवासी मंगल, लोनी कटरा मंझार निवासी अजय कुमार के साथ दोपहर में जमीन पर पहुंचे और कब्जे की कोशिश की। इसी बीच राम आधार ने जमीन कब्जा करने की कोशिश कर रहे आरोपियों का विरोध जताया। प्रीती का आरोप हैकि ससुर राम आधार के विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर कुल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.