कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के निखोदा निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गांव के ही प्रेमनारायण से उसका विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम इसी अदावत को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने बेटे रूद्र प्रसाद व सहयोगी सौरभ के साथ मिल उसे बेरहमी से पीट दिया। मोहल्ले के अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी कौशाम्बी जेपी पांडेय ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...