गंगापार, जून 1 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में कई लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 30 मई की शाम वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग लाठी-डंडों और अन्य सामानों के साथ उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमले में पीड़ित के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...