उरई, मार्च 17 -- उरई। गांव में जल निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले के निर्माण में दबंगों के बाधा डालने से समस्या गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र भेज आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। मंगलवार को डकोर के ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए क्षेत्र पंचायत द्वारा नाले का टेंडर कराया गया था। निर्माण कार्य शुरू होते ही गांव के कुछ दबंगों ने काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी ठेकेदार काम शुरू करने की कोशिश करता है, दबंग गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा देते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नाला निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जा...