महोबा, जनवरी 22 -- खरेला, संवाददाता। दबंगों द्वारा नहर का पानी रोकने से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। परेशान किसानों ने विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से पानी के लिए परेशान है। समय पर पानी न मिलने से फसलों के कमजोर होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा इन दिनों नहरों का संचालन किया जा रहा है। खरेला में प्रभावशालीऔर दबंगों के द्वारा नहर के पानी को अवरुद्ध किया जा रहा है।जिससे पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। पिछले दिनों किसानों ने अधिकारियों से भी पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी मगर इसके बाद भी दबंगों की मनमानी से किसान परेशान हो रहे है। पुन्नियां गांव के साठ किसान पिछले एक सप्ताह से पानी की राह ताक रहे है। किसान राजकुमार, प्रमोद गुप्ता, संतोष कुमार, पुष्पेंद्र कुशवाहा आदि का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.