दबंगों की पिटाई से घायल युवक ने दम तोड़ा, हंगामा
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर ओपी क्षेत्र के अमैठा गांव में 17 मार्च को पैसे के लेनदेन के विवाद में दबंगों की पिटाई से घायल युवक ने रविवार को दम तोड़ दिया। मृतक अमैठा निवासी दिवंगत उपमुखिया रामचंद्र ठाकुर का पुत्र रामानंद ठाकुर (40) था। युवक को मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को आरोपित के घर के सामने रखकर हंगामा किया। मामला बिगड़ता देख सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए। युवक की मौत से गांव में तनाव है। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोपितों को बचाने का आरोप लगाकर हंगामा करते रहे। देर शाम पारू अंचल इंस्पेक्टर एवं सरैया एसडीपीओ गरिमा मौके पर पहुंचीं। मामले की जांच कर दोषियों पर सख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.