बरेली, अगस्त 13 -- फरीदपुर। उधारी की रकम मांगने गए युवक की आरोपी और उसके परिवार वालों ने पिटाई कर दी। जान बचाकर भागा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। घरवालों ने गांव के युवक और उसके परिवारवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फरीदपुर क्षेत्र के नौगवा गांव के पास लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग है। 35 वर्षीय अमित शर्मा गांव के एक युवक को उधार में रकम दी थी। उनके भाई सुमित शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम अमित गांव के ही एक युवक से अपने पैसे मांगने गया था। परिजनों के अनुसार, पैसे मांगने पर आरोपी युवक ने अपने परिवार और भाइयों के साथ मिलकर अमित को लाठी-डंडों के साथ दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए अमित गांव से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक की ओर भागा। वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई...