फिरोजाबाद, सितम्बर 22 -- फिराजाबाद के जसराना क्षेत्र के नगला नथुआ में दिल्ली की एक महिला डॉक्टर की कीमती जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर जसराना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के करावल नगर (शिव विहार) निवासी डॉ. रजनी यादव पुत्री श्रीरामबाबू यादव ने बताया कि उन्होंने थाना जसराना के अंतर्गत नगला नथुआ में एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर उनका कब्जा है। आरोप है कि गांव के ही बृजमोहन उर्फ बिरजू, सुदीप, लक्ष्मण तथा खैरागढ़ निवासी राजकुमार व प्रेमलता ने एक राय होकर साजिश के तहत उनके प्लॉट को हड़पने की नीयत से वहां अवैध रूप से वृक्षारोपण करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने जब इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने काम को रुकवा दिया। ...