फतेहपुर, अप्रैल 21 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली के हरिहरगंज में दबंगों ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी दी। पीड़ित रमेश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि 18 अप्रैल की रात अभिलाष उर्फ मयंक बाजपेयी निवासी गोविंदनगर कानपुर तीन अज्ञात साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और ईंट-पत्थर से हमला कर मीटर, दरवाजा और अन्य सामान तोड़ दिया। उन्होंने पास के परिजनों के घरों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद हमलावरों ने रियाज कॉलोनी स्थित बेटी के घर पर भी हमला कर कार का शीशा तोड़ दिया। अगली रात फिर से आकर ईंट-पत्थर फेंके और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- घात लगाकर युवक को पीटा, केस दर्ज यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े लाठी-डंडों से किया हमला, जान से मारने की दी धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.