दबंगों का कहर.. पूरे परिवार को घर से निकाल पीटा, 29 सेकेंड में बरसाईं 20 लाठी
हमीरपुर, मई 16 -- हमीरपुर। सदर कोतवाली के टिकरौली गांव में दबंगों के कहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दबंगों को पूरे परिवार को घर से निकालकर बेरहमी से पीटते देखा जा सकता है। 29 सेकेंड के इस वीडियो में दबंगों ने पीड़ित परिवार के एक युवक को 20 लाठियां मारीं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहा यह वीडियो शनिवार की सुबह का बताया जा रहा है। इसमें लाठी लेकर एक घर में घुसे दबंग एक-एक करके परिवार के सदस्यों को खींचते हुए बाहर निकालते हैं और फिर सभी पर लाठियां लेकर टूट पड़ते हैं। यह वीडियो पीड़ित परिवार टिकरौली गांव के रामबाबू पाल का बताया जा रहा है। दबंगों ने रामबाबू के साथ-साथ उसकी 35 वर्षीय पत्नी गीता, 65 वर्षीय मां रामवती, 12 वर्षीय पुत्र संकेत और 16...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.