कौशाम्बी, मार्च 19 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के नरना उर्फ आलमचंद गांव में दबंगों ने बुलडोजर लगाकर चालीस साल से रह रहे कच्चे मकान को धराशायी कर दिया और परिवार को बेघर कर दिया। पीड़ितों की तहरीर के बावजूद पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।नरना उर्फ आलमचंद गांव की मैनाज बानो पत्नी चांद बाबू ने बताया कि करीब 40 वर्ष पूर्व उनके ससुर शमीउल्ला ने गांव के ही अली हसन पुत्र रजी से साढ़े आठ बिस्वा जमीन खरीदी थी। इस सौदे की लिखापढ़ी स्टाम्प पेपर पर की गई थी। लिखापढ़ी के बाद से ही उनका परिवार उसी जमीन पर कच्चा मकान बनाकर रह रहा था। आरोप है कि मंगलवार को अली हसन के बेटे दर्जन भर लोगों और कुछ अधिवक्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। वह अपने साथ बुलडोजर मशीन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.