औरैया, मार्च 23 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजीपुर में दबंगों द्वारा दो दिन के भीतर दो सगे भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रविवार को पेट्रोल लेने जा रहे युवक को आधा दर्जन लोगों ने पकड़कर बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गाजीपुर निवासी 38 वर्षीय अमरीश पुत्र गौरीशंकर ने बताया कि शनिवार को वह रहटपुर के पास बंबा पर बाइक खड़ी कर शौच के लिए गया था। इसी दौरान भैरौपुर गांव के करीब पांच लोग ट्रैक्टर से पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। अमरीश ने बताया कि अगले ही दिन रविवार को उसका छोटा भाई 20 वर्षीय नारायण बाइक से पेट्रोल लेने रहटपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में उन्हीं लोगों ने उसे पकड़ लिया और दबंगई दिखाते हुए कपड़े उतारकर बेरहमी से पीट दिया। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.