दबंगई से परेशान मछुआरों ने प्रभारी मंत्री को सुनाई फरियाद
हमीरपुर, सितम्बर 15 -- कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के मनकी कला व मनकी खुर्द गांव निवासी ग्रामीणों ने मछली के शिकार करने पर मत्स्य आखेट का पट्टा न होने के बाद भी जबरदस्ती की जा रही है। इसकी शिकायत मछुवारों ने जिले के प्रभारी मंत्री से करते हुए जांच कराने की मांग की है। मनकी कला व मनकी खुर्द गांव निवासी मछुवारों ने जिले के प्रभारी मंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि हम गरीब मछुवारों का जीवन यापन मत्स्य आखेट पर निर्भर है। गांव निवासी मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड मनकी कला के अध्यक्ष के पुत्र तथा उनके साथियों द्वारा पकड़ी गई हमारी मछली छीन ली जाती है। यमुना नदी में शिकार के लिए मना किया जाता है। मारपीट करते हुए नाव सहित यमुना में डुबा कर मार देने की धमकी दे रहे हैं। जब की अभी किसी ठेकेदार का ठेका मत्स्य आखेट के लिए नहीं हुआ है। न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.