दबंगई की रील बनाना पड़ा महंगा, आठ युवकों का चालान
जौनपुर, जून 4 -- शाहगंज। सोशल मीडिया पर फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप में दबंगई की रील बनाकर वायरल करने वाले आठ युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया। मलहज गांव निवासी रिंकू बिंद पुत्र रमेश बिंद, दिव्यांशु बिंद पुत्र शंभू बिंद, उसराभादी गांव निवासी अतुल यादव पुत्र वीरेंद्र यादव, संतराम यादव पुत्र चंद्रिका प्रसाद यादव, नोनहट्टा मोहल्ला निवासी आदित्य सिंह पुत्र अमर बहादुर सिंह, खरौना गांव निवासी कपूर पुत्र लालशाह, राजन पुत्र बसन्तू तथा डोमनापुर गांव निवासी शिवम राजभर पुत्र गुड्डू के खिलाफ कार्रवाई की गई। कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर दबंगई का प्रदर्शन करने और ऐसे वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.