फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- कोर्ट के आदेश पर अरविंद पुत्र सोवरन सिंह निवासी नगला मोती एका ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों द्वारा की गई दबंगई को लेकर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़ितों को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। अरविंद ने नगला मोती निवासी जितेंद्र, शैलेंद्र, पवन, ग्याप्रसाद, प्रेमवीर, कायम सिंह, अंगूरी देवी, सिरोपति देवी, रीता देवी, इंद्रवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अरविंद का आरोप है कि भूमि प्रबंधक समिति द्वारा एक प्लाट तत्कालीन चेयरमैन रामखिलाड़ी ने दिया था। अब आरोपी उनसे रंजिश मानने लगे हैं। कोर्ट में अब यह मामला शारदा देवी बनाम कायम सिंह दर्ज है। इसके बाद भी आरोपियों ने दबंगई दिखाई और एक राय होकर मारपीट की। लाइसेंसी रायफल और बंदूक से फायर किया। 33 हजार रुपये छीनकर ले गए। लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया था।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.