मुंगेर, अप्रैल 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में रविवार को दबंगई और पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महज़ एक मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों को बर्बरता से पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित उदय कुमार सिंह की पत्नी हेमलता देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी टीपू सिंह के घर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। काम कर रहे मिस्त्री द्वारा उनके घर के ठीक सामने पेशाब किया जा रहा था। जब हेमलता देवी ने इस अभद्र और गंदगी फैलाने वाली हरकत का विरोध किया, तो पड़ोसी टीपू सिंह और उनके बेटों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि टीपू सिंह के साथ उनके पुत्रों-हनी कुमार, हर्ष कुमार और हार्दिक कुमार ने एकजुट होकर हेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.