बिजनौर, मार्च 1 -- होली से पहले दफ्तरों में कर्मचारियों ने जमकर होली खेली। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। स्कूलों में बच्चों ने भी एक दूसरे को रंग लगाया। दिन भर स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में होली खेली गई। होली से पहले छुट्टी पड़ गई है। अब दुल्हैंडी के बाद ही सरकारी कार्यालय खुलेंगे। शनिवार को करीब 12 बजे तक तो कार्यालय में काम हुआ और बाद में कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग लगाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने खूब होली खेली और एक दूसरे को मुंह पर रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों को भी होली की शुभकामनाएं दी। शाम तक कर्मचारी कार्यालयों में एक दूसरे को रंग लगाते रहे। वहीं स्कूलों में बच्चों ने भी खूब अबीर गुलाल उड़ाया। बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाया। वहीं शहर में भी काफी स्थानों पर लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.