लोहरदगा, अप्रैल 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत, जिला शाखा लोहरदगा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को समाहरणालय में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष समशुल अंसारी के नेतृत्व में चौकीदारों ने उपायुक्त को अपने कार्यो की जानकारी दी और समस्याएं बताईं। डीसी ने चौकीदारों से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या को लेकर वे सीधे कार्यालय आकर अपनी बात रख सकते हैं, जिसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को जिले की भौगोलिक एवं सामाजिक स्थिति से अवगत कराते हुए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर विकास-जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। यह भी पढ़ें- सड़क और पुल की अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करें : संदीप कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.