चक्रधरपुर, जुलाई 30 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन का द्विवार्षिक केंद्रीय आमसभा (सेंट्रल बीजीएम) का आयोजन स्थानीय महात्मागांधी सभागार में 21 अगस्त को होगा। इस सभा में आल इंडिया रेलवे फेडरेशन के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा शामिल होंगे। कार्यक्रम में मेंस यूनियन के महासचिव गौतम मुखर्जी समेत मेंस यूनियन के केंद्रीय कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य शिवजी शर्मा, मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में चक्रधरपुर रेलवे मंडल के डीआरएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल होकर कर्मचारियों की विभिन्न मुद्दों पर विमर्श करेंगे। रेलवे के विकास में यूनियनों की भागीदारी पर विशेष विमर्श किया जाएगा जिसमें केंद्रीय नेताओं के द्वारा अपने अपने विचार प्रस्तूत किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- पेंशनर एसोसिएशन का एजीएम 8 अगस्त को यह जान...