दपू रेलवे के पुलों का 4500 करोड़ से होगा पुनरुद्धार
चक्रधरपुर, अक्टूबर 6 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। मिशन-3000 एमटी के तहत माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने क्षेत्राधिकार में चिह्नित पुलों के पुनरुद्धार और सुदृढ़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। रेलवे ने अब तक करीब 4,500 करोड़ रुपये के पुल संबंधी कार्यों को मंजूरी दी है। इन कार्यों का उद्देश्य पुलों को 25 टन एक्सल लोडिंग के अनुरूप सक्षम बनाना है। इसके तहत मेगा और मेजर पुलों के पुराने स्टील गार्डरों को 25टी-2008 लोडिंग के अनुरूप नए गार्डरों से बदलने के लिए 41 पुलों को मंजूरी दी गई है। वहीं, 38 पुलों में स्टील गार्डरों को बैलास्टेड डेक कम्पोजिट गार्डरों में बदलने का काम होगा। 12.2 मीटर तक के स्पैन वाले स्टील गार्डरों को बैलास्टेड डेक पीएससी स्लैब से बदलने के लिए 137 पुलों को मंजूरी मिली है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 20 मेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.