मिर्जापुर, जनवरी 3 -- जिगना। स्थानीय पुलिस ने संगठित आपराधिक गिरोह के गैंग लीडर सहित पांच के खिलाफ संगठित जालसाज आपराधिक गिरोह अधिनियम के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जिगना थाना क्षेत्र के बरईपार गांव निवासी गैंग लीडर बाबूलाल गुप्ता, उसकी पत्नी निर्मला गुप्ता, लालगंज के तेंदुहनी गांव निवासी राम अभिलाख मौर्य, प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के मांडा खास गांव निवासी अजय गुप्ता, मेजा थाना क्षेत्र के भिगारीपुर गांव निवासी वेदांत मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बीते तीन अगस्त को भतड़ा गाँव निवासी रविंद्र गुप्ता ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर धन दोगुना करने के लिए दस लाख 70 हजार की ठगी का मामला दर्ज कराया था। गैंग लीडर अपने गिरोह के साथ दोबारा ठगी के धंधे में सक्रिय हैं। वहीं क्षेत्र के खै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.