अल्मोड़ा, मार्च 27 -- दन्या। थाना क्षेत्र से एक 14 साल की किशोरी लापता है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। कहना है कि उनकी बेटी 26 मार्च को घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी है। नाते-रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी बेटी का सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है। इधर, पुलिस ने गुमदशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...