दन्या में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
अल्मोड़ा, मई 19 -- दन्या। थाना क्षेत्र में एसओ दिनेश नाथ महंत ने टीम के साथ जगह-जगह गश्त की। इस दौरान झाकर सेम मंदिर जाने वाले मार्ग में आरोपी महेंद्र प्रसाद निवासी जागेश्वर से दो पेटियों में 96 पव्वे माल्टा देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। टीम में जागेश्वर चौकी प्रभारी कमित जोशी, धीर सिंह, प्रेम सिंह आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.