अल्मोड़ा, मई 16 -- मुकेश सक्टा, दन्या। पुलिस ने गांवों में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए ग्राम प्रहरियों की बैठक ली। एसओ दिनेश नाथ महंत ने ग्राम प्रहरियों गांवों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहने को कहा। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति, घटना अथवा गतिविधि की सूचना थाने को देने के निर्देश दिए। इसके अलावा किराएदार का सत्यापन, साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव आदि के प्रति जागरूकता फैलाने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...