अल्मोड़ा, फरवरी 28 -- दन्या पुलिस और एसओजी ने कार से शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कार को सीज कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। एसओ दिनेश नाथ महंत, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक की अगुवाई में जागेश्वर चौकी प्रभारी कमित जोशी ने टीम के साथ शनिवार को गश्त पर थे। इस दौरान टीम ने जागेश्वर से लेकर दन्या की ओर गश्त की। इस बीच दन्या की ओर से जागेश्वर की तरफ एक कार आती दिखाई दी। पूछताछ में करने पर कार चालक ने अपना नाम दीपक सिंह और दूसरे ने देवेन्द्र सिंह निवासी डुंगरा भनोली दन्या बताया। पुलिस ने पिछली सीट और डिग्गी मे रखी पेटियों के बारे में पूछा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...