धनबाद, अप्रैल 27 -- झारखंड-बिहार सीमा पर चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी में शनिवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने दो राज्यों के तीन गांवों को शोक में डुबो दिया। इस हृदय विदारक दुर्घटना में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में गया जिले के आमस प्रखंड निवासी बीसीसीएल कर्मी शिवकुमार मांझी उर्फ अशोक (35), उनकी पत्नी रूबी देवी (30), पुत्रियां सोनी कुमारी (9) व सुहानी कुमारी (7) और शिवकुमार के ससुर कृत मांझी (56) व साले का पुत्र प्रेम कुमार (10) शामिल हैं। शादी की खुशियां मातम में बदलींशिवकुमार धनबाद के नावागढ़ कोलफील्ड (बीसीसीएल) में कार्यरत थे और बाघमारा की बुदौरा कॉलोनी के क्वार्टर संख्या 112 में रहते थे। यह भी पढ़ें- दो गांवों में पसरा सन्नाटा, दो आंगन से उठीं छह अर्थियां, न जला चूल्हा, न थमे आंसू शनिवार दोपहर वह निजी कार से सपर...