हजारीबाग, मार्च 13 -- चौपारण प्रतिनिधि। नेशनल हाईवे की दनुआ घाटी शुक्रवार को एक बार फिर जाम की गवाह बनी। दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ जाम शाम 6 बजे तक जारी रहा। करीब 12 किलोमीटर लंबे इस जाम के कारण सियरकोणी से लेकर चोरदाहा तक वाहनों के पहिए थमे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद चौपारण पुलिस ने यातायात सामान्य कराया, हालांकि समाचार लिखे जाने तक रह-रहकर गाड़ियां रुकती रहीं। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों दनुआ घाटी के जोडराही पुल के पास दो वाहन खाई में गिर गए थे। शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में क्रेन के जरिए इन वाहनों को बाहर निकाला जा रहा था। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने ट्रैफिक को वन वीडीओ कर दिया था। इस दौरान वाहन चालकों ने धैर्य खो दिया और आगे निकलने की होड़ में इधर-उधर गाड़ियां खड़ी कर दीं। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.