हजारीबाग, अप्रैल 6 -- ​चौपारण प्रतिनिधि दनुआ घाटी में सोमवार की सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। हजारीबाग से बिहार के गया जी की ओर जा रही एक अनियंत्रित सफेद रंग की कार अचानक सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपती चमत्कारिक रूप से बच गए। जानकारी के अनुसार, कार में पति-पत्नी सवार थे। चालक की पहचान सैयद इकबाल अरशद के रूप में हुई है। वहीं उनकी पत्नी गया में पेशे से डॉक्टर हैं। दुर्घटना के समय कार काफी तेज गति में थी, जिस कारण चालक मोड़ पर संतुलन खो बैठा और गाड़ी सीधे खाई में उतर गई। हादसे में सैयद इकबाल को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी को हल्की चोटें लगी हैं। सूचना पाकर पहुंची चौपारण पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया...