हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- चौपारण प्रतिनिधि चोरदाहा स्थित दनुआ घाटी में हथिया बाबा मंदिर के समीप शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। बरही से बिहार के रफीगंज जा रही रिफाइन तेल लदी एक पिकअप वैन को पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही चोरदाहा पिकेट प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं। घाटी क्षेत्र में अक्सर वाहन पलटने के बाद सामान लूटने की घटनाएं होती हैं, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण रिफाइन तेल सुरक्षित रहा। पुलिस ने न केवल भीड़ को नियंत्रित किया, बल्कि अधिकांश तेल को सुरक्षित बचाते हुए बड़े आर्थिक नुकसान को टाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.