हजारीबाग, मई 16 -- चौपारण प्रतिनिधि। दनुआ घाटी में शनिवार को सडक हादसे में एक ही स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए चौपारण स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पत्रकार कृष्णा पासवान ने तत्परता और मानवता का परिचय दिया। वे तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और बिना वक्त गंवाए एनएचएआई एंबुलेंस के माध्यम से तीनों लहूलुहान घायलों को इलाज के लिए चौपारण स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों घायल युवक गया, बिहार के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान, कुंदन कुमार (22), पिता मुकेश रवानी, ​सोनू कुमार (20), पिता रोहन यादव, सचिन कुमार (23), पिता राजेश प्रसाद के रूप में हुई है। फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की देखरेख में तीनों का इलाज चल रहा है। दनुआ घाटी ...