हजारीबाग, अप्रैल 29 -- हजारीबाग,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि दनुआ घाटी में आए दिन होने वाली समस्याओं और दुर्घटनाओं के समाधान के लिए फ्लाईओवर निर्माण की कवायद तेज हो गई है। इस संदर्भ की जानकारी देते हुए बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण के लिए अभी प्रस्ताव भेजा गया है, तकनीकी स्वीकृति मिलना अभी बाकी है। साथ ही कहा की पिछले विधानसभा सत्र के दौरान और हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दनुआ घाटी की विकट समस्या से उन्हें विस्तार से अवगत कराया था। उन्होंने उम्मीद जताई है कि केंद्र व राज्य सरकार से जल्द ही इस महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी मिल जाएगी, जिससे क्षेत्र की जनता और जीटी रोड के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.