हजारीबाग, मार्च 31 -- चौपारण, प्रतिनिधि। दनुआ घाटी के महानेटांड़ कट के पास मंगलवार को एक अनियंत्रित कंटेनर पलट गया। हादसे में कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को पुलिस की मदद से इलाज के लिए चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार, कंटेनर दनूआ घाटी उतरने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। दुर्घटना में कंटेनर सड़क पर आड़ा फंस गया, जिससे नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। सड़क पर लगे लंबे जाम को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। काफी मशक्कत के बाद क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त कंटेनर को बीच सड़क से हटाकर किनारे किया गया। करीब घंटों की मशक्कत के बाद सड़क से...