हजारीबाग, अप्रैल 26 -- चौपारण प्रतिनिधि दनुआ घाटी में रविवार को हुए दिल दहला देने वाले हादसे में जहां हर तरफ मौत का सन्नाटा और बिखरे हुए शवों के अवशेष थे, वहां एक शख्स देवदूत बनकर डटा रहा। वह शख्स है आपदा मित्र एम्बुलेंस के चालक शक्ति चंद्रवंशी। हादसे के बाद पुलिस की एक कॉल पर निस्वार्थ भाव से पहुंचे शक्ति ने उस समय मोर्चा संभाला जब क्षत-विक्षत शवों को देखकर आम लोगों के साथ-साथ जिम्मेदारों के भी पैर पीछे खिंचने लगे थे। शव इतने क्षत-विक्षत थे कि उन्हें पहचानना मुश्किल था, लेकिन शक्ति ने पुलिस के साथ मिलकर धैर्य के साथ मलबे से शवों के टुकड़ों को एकत्रित किया। यह भी पढ़ें- टुकड़े-टुकड़े में कट गए थे सभी के शव, जो भी देखा कांप गया; 3 मासूम बच्चों समेत 6 की मौत का वो दर्दनाक मंजर पोस्टमार्टम से लेकर शवों को गया के आमस तक उनके पैतृक गांव पहुंचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.