दनुआ घाटी का पीडी और बरही एसडीपीओ ने किया निरीक्षण
हजारीबाग, सितम्बर 4 -- चौपारण, प्रतिनिधि। दनुआ घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक पहल तेज कर दी गई है। शुक्रवार को एनएचएआई के पीडी आशुतोष कुमार एवं बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने घाटी का जायजा लिया। इस दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति, जर्जर पुल-पुलिया, डिवाइडर, खतरनाक ब्लैक स्पॉट और सड़क पर जंप वाले स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।खराब पड़े पुल-पुलिया को डिवाइडर के रूप में विकसित करने और मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। घाटी में चिन्हित ब्लैक स्पॉट और जहां सड़क पर अचानक जंप की समस्या बनती है, वहां तुरंत पिचिंग कार्य कराने की बात कही गई। मौके पर एनएचएआई अभियंता मुकेश कुमार, पिकेट प्रभारी नितीश कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.