हजारीबाग, अप्रैल 25 -- चौपारण, प्रतिनिधि। दनुआ घाटी एक बार फिर सड़क हादसों से थर्रा उठा। पिछले 24 घंटों के भीतर अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन बड़ी सड़क दुर्घटनाओं में एक युवती और एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पहली घटना बीती रात करीब 1 बजे चोरदाहा स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुई। जहाँ दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत में ट्रक चालक केबिन के मलबे में ही दबकर फंस गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान बाराचट्टी, बिहार के देवनिया निवासी राजू यादव (38 वर्ष) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- ड्रमंडगंज घाटी में छह लोगों की मौत से नरैना गांव में मातम उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।दूसरी घटना शुक्रवार दोपहर दनुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.