पटना, जून 27 -- दनियावां प्रखंड के तोप गांव में आधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के उद्घाटन हुए 16 महीने बीत गये, लेकिन अब तक यहां डॉक्टर और नर्स की नियुक्ति नहीं हुई। जिससे 30 बेड का बना आधुनिक सीएचसी भवन वीरान पड़ा है। स्थानीय लोगों ने सरकार को पत्र लिखकर जल्द सीएचसी चालू कराने की मांग की है। 21 फरवरी 2025 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान तोप गांव में आठ करोड़ की लगात से बना सीएचसी का उद्घाटन किया था। भवन की सुरक्षा में दो गार्ड तैनात : बिहटा-सरमेरा एसएच-78 पर ऐमन बिगहा से दो किमी उत्तर में 30 बेड का बना सीएचसी भवन की सुरक्षा के लिए बाहर सिर्फ दो गार्ड तैनात है। लेकिन पूरी बिल्डिंग में ताला लटका हुआ है। सीएचसी भवन में लगे आधुनिक उपकरण धूल फांक रहा है।

शिथिलता का आरोप ग्रामीण सीएचसी चालू नहीं होने ...